About us

गणतंत्र भारत

गणतंत्र भारत ग्रामीण भारत को समर्पित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस मंच पर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कृषि, ऊर्जा एवं पर्यावरण जैसे संवेदनशील विषयों के साथ ग्रामीण भारत की जागरूकता से संबंधित विषयवस्तु को स्थान दिया गया है। इसका विशेष फोकस महिला शिक्षा, उद्यम, स्वास्थ्य एवं विकास पर है। इसके अलावा, इस मंच पर ऊर्जा एवं पर्यावरण जैसे मसलों को नए संदर्भों में देखने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, ग्रामीण भारत को जागरूक करते हुए उसे रचनात्मक ऊर्जा से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। मंच मौजूदा व्यवस्था में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से परिवर्तन की इबारत को लिखने का उद्देश्य लेकर चल रहा है। कोशिश वर्तमान को बेहतर, और बेहतर बनाने की है।

हमारे बारे में

गणतंत्र भारत के इस मंच को चलाने के लिए संपादकीय विभाग की एक भऱी –पूरी टीम है। इस टीम का नेतृत्व पत्रकारिता में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले आशीष मिश्र के पास है। गणतंत्र भारत का स्वामित्व आस वेलफेयर फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पास है। यह संगठन वर्ष 2009 से लगातार सामाजिक कार्यों में संलग्न है।

Ganatantra Bharat