Homeइन फोकसयोग और ध्यान के गुर सिखाएगा जोगा ऐप

योग और ध्यान के गुर सिखाएगा जोगा ऐप

spot_img

बेंगलुरू (विज्ञप्ति) एक स्वास्थ्य केंद्रित संस्थान ज़ोगा वैलनेस ने अपने योगा और ध्यान ऐप के लांच की घोषणा की है। इस ऐप के ज़रिए विश्व में प्रचलित सबसे अधिक योगासनों के भंडार तक पहुंच आसान हो जाएगी। ज़ोगा वैलनेस ऐप पर 500 से अधिक योगा सत्र उपलब्ध हैं और ज़ोगा का सॉफ्टवेयर “तीसरी आंख” के रूप में आपको योगा और ध्यान के लिए सही आसन का निर्देश देता है। जैसे अगर आपने कोई आसन गलत तरीके से किया है, तो ये ऐप आपको एक अलार्म के ज़रिए सूचित करेगा और जैसे ही आप सही तरह से आसन करने लगेंगे ये अलार्म बंद हो जाएगा। इससे उपयोगकर्ताओं को समय के साथ अपनी प्रगति पर नज़र रखने में भी मदद मिलती है।

इस ऐप में केवल योगा ही नहीं,बल्कि ध्यान को भी शामिल किया गया है। इसमें 300 से अधिक निर्देशित ध्यान सत्र शामिल हैं, जो एकदम नि:शुल्क हैं। इनके ज़रिए आप तनाव से मुक्त हो सकते हैं और अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाधान पा सकते हैं। इन ध्यान सत्रों से आप मानसिक तथा भावनात्मक रूप से शांति और सुख का एहसास कर पाएंगे।

ज़ोगा वैलनेस ऐप के लांच पर इसके सीईओ और सह-संस्थापक निमिष दयालु ने कहा कि, इस ऐप का उद्देश्य भारत के प्राचीन योगासनों को बढ़ावा देना है। इसके हर योगा और ध्यान सत्रों को योग गुरुओं और ध्यान के विशेषज्ञों के साथ मिलकर उत्तम रूप से तैयार किया गया है। ये ऐप डिजिटल बाज़ार में बाकी सभी ऐप की तुलना में बेहतर है और इसमें मिलने वाली सभी सुविधाएं एकदम मुफ्त हैं।

यह ऐप हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषा में उपलब्ध है और ज़ोगा वैलनेस ऐप व्यायाम के इस उद्योग में एक बड़ा बदलाव लाएगा। इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है और योगाभ्यास एवं ध्यान की शुरुआत करने वालों तथा इसके अभ्यास करने वालों के लिए भी इसमें कई सत्र शामिल हैं। एक स्वस्थ जीवनशैली की तलाश करने वाले लोगों के लिए ये ऐप तैयार किया गया है।

आप इस लिंक के ज़रिए ज़ोगा ऐप को एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं:  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.zoga.app

ज़ोगा वैलनेस के बारे में

ज़ोगा वैलनेस एक मोबाइल ऐप है जो अपने उपयोगकर्ताओं के लिए असली भारतीय योगाभ्यासों और ध्यान की सुविधाएं देता है। इसकी स्थापना 2020 में योगा के प्रति उत्साही लोगों की एक टीम के द्वारा बेंगलुरू में की गई। इसका लक्ष्य स्वस्थ जीवन शैली की आदतों को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य संबंधी ऐप के प्रति सोच के परिदृश्य को एक नया आकार देना है। नई तकनीक से समृद्ध, ज़ोगा वैलनेस अपने उपयोगकर्ताओं को उनके गलत आसान के तरीकों को भी सही करने की व्यवस्था के साथ कई अन्य सुविधाएं भी देता है जिससे इसके उपयोगकर्ताओं को उनके फोन पर ही एक स्टूडियो में अभ्यास करने जैसा अनुभव प्राप्त होगा। गुणवत्ता और प्रामाणिकता पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, इस ऐप में योगा और ध्यान के सत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल हैं,जिन्हें इसके विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments