आशीष चंद्र मिश्र
एडिटोरियल डायरेक्टर

आशीष चंद्र मिश्र पिछले तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। टाइम्स सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज़ से पत्रकारिता में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स में काम शुरू किया। आशीष मिश्र को मुख्यधारा की पत्रकारिता प्रिंट और टेलीविजन का लंबा अनुभव हासिल है और उन्होंने नवभारत टाइम्स के अलावा अमर उजाला अखबार और जी न्यूज़, इंडिया टीवी एवं न्यूज़ एक्सप्रेस जैसे टीवी चैनलों में भी काम किया। कई विदेशी रेडियो संस्थानों के साथ भी वे जुड़े हुए हैं। सरकार की पहल पर शुरू की गई पत्रिका के संपादन के साथ आशीष अध्यापन और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं।

शुभम त्रिवेदी
डायरेक्टर

शुभम त्रिवेदी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीए किया और मीडिया मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हो गए। उन्हें इस क्षेत्र में 7 साल का अनुभव हासिल है। इस दौरान वे जी मीडिय़ा और न्यूज़– 18 से जुड़े रहे। मीडिया मार्केटिंग के अलावा शुभम त्रिवेदी को पत्रकारिता का भी अनुभव हासिल है। शुभम त्रिवेदी को मीडिया मार्केंटिंग के क्षेत्र का ठोस व्यावहारिक ज्ञान है और वे भारत के दूरदराज क्षेत्रों में फैले विशद बाजार की बेहतरीन परख और समझ रखते हैं। 

Note- Gantantrabharat.com के कंटेंट, लोगो और डिज़ाइन पर सर्वाधिकार एडिटोरियल डायरेक्टर का होगा।