जीत पर विदेशी मीडिया में मोदी का जयकारा, जानिए, किसने क्या कहा ?

499

नई दिल्ली (गणतंत्र भारत के लिए शोध डेस्क) : पांच विधानसभा चुनावों में से चार में जीत ने भारतीय जनता पार्टी और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। कई प्रतिष्ठित अखबारों और टेलीविजन चैनलों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे 2024 के राष्ट्रीय चुनावों में मोदी का राह और आसान बन जाएगी।

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने इस बारे में लिखा कि, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर तमाम नाकामियों और आलोचनाओं के बाद भी उत्तर प्रदेश में बीजेपी की शामदार जीत से जाहिर होता है कि लोकप्रियता के मामले में उसका कोई सानी नहीं है। 2024 के राष्ट्रीय चुनावों मे उसकी जीत की संभावनाएं काफी प्रबल हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि, पीएम मोदी की पार्टी बीजेपी ने भारत के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य को फिर जीत लिया है। हैरानी की बात ये है कि कोरोना वायरस से देश में आई आर्थिक तंगी के बावजूद लोगों ने भगवा पार्टी के पक्ष में वोट किया। इन नतीजों से कट्टर हिंदुवादी योगी आदित्य नाथ की छवि को और मजबूती मिली है।

लंदन से प्रकाशशित डेली टेलीग्राफ के अनुसार, भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य को अपने कब्जे में बनाए रख कर 2024 के चुनावों के लिए मोदी की राह आसान बन गई है। मोदी दशकों में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक नजर आते हैं।

दुबई से प्रकाशित गल्फ न्यूज़ के अनुसार, कोरोना और किसान आंदोलन के चलते विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा था, लेकिन ये गलत साबित हुआ। चार राज्यों में पूर्ण बहुमत हासिल करके बीजेपी ने ये साबित कर दिया है कि साल 2014 से शुरू हुई मोदी लहर अभी बरकरार है।

पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार द डॉन ने लिखा है कि, ‘भारत  के सबसे बड़े राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी की सबसे बड़ी जीत। इस चुनाव के नतीजे साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की झलक और नतीजों का अंदाजा देते हैं। हिंदू राष्ट्रवादियों की पार्टी बीजेपी ने 403 सीटों में से आधी सीटों पर कब्जा किया है।

पाकिस्तान के ही अन्य अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि, यूपी भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां बीजेपी की जीत के बाद साल 2024 में होने वाले आम चुनावों में क्या होने वाला है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

मध्य पूर्व के सबसे बड़े मीडिया संस्थान अल जजीरा ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि कि, ‘भारत में आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य यूपी में बीजेपी फिर से सरकार बनाने में कामयाब रही है। इन नतीजों को साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी की लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की कट्टर हिंदूवादी और मुस्लिम विरोधी छवि रही है। उनके शासन में सूबे में लव जिहाद को साजिश बताते हुए इस पर बैन लगाने के लिए कानून भी लाया गया था।

बीबीसी डिजिटल ने लिखा कि, ये दिन दो नेताओं के लिए अपने-अपने राज्य में  बहुत खास है। एक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लिए और दूसरा पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए।

फोटे सौजन्य- सोशल मीडिया

Print Friendly, PDF & Email

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here