Homeपरिदृश्यटॉप स्टोरीउत्तराखंड में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, कई नाम चौंकाने वाले

उत्तराखंड में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, कई नाम चौंकाने वाले

spot_img

देहरादून (गणतंत्र भारत के लिए न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड में बीजेपी ने आज अपने 59 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की गई है। जिन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है उसमें डोईवाला सीट भी शामिल है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की अपनी इच्छा जताई थी।

बीजेपी उम्मीदवारो की इस सूची में 15 टिकट ब्राह्मणों को दिए गए हैं जबकि 3 टिकट वैश्य समाज के उम्मीदवारों को दिए गए है। 10 विधायकों का टिकट काटा गया है। इस सूची में 6  महिलाओं को भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। महिला उम्मीदवारों में नैनीताल (एससी) से श्रीमती सरिता आर्य, सोमेश्वर (एससी) से श्रीमती रेखा आर्य, पिथौरागढ़ से श्रीमती चंद्रा पंत, यमकेश्वर से श्रीमती रेणु बिष्ट, खानपुर से श्रीमती कुंवरानी देवयानी, देहरादून कैंट से श्रीमती सविता कपूर शामिल हैं।  

बीजेपी ने आश्चर्यजनक रूप से 48 घंटे पहले पार्टी में शामिल हुईं सरिता आर्य को नैनीताल से उम्मीदवार बनाया है। सरिता आर्य उत्तराखंड महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष थीं। प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के सभी पदो से हटाते ङुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी की विधायक बेटी ऋतु खंडूरी का टिकट भी पार्टी ने काट दिया है। वे यमकेश्वर से विधायक थीं। चकराता (एसटी) सीट से पार्टी ने रामशरण नौटियाल को उम्मीदवार बनाया गया है। वे बॉलीवड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता है।

बीजेपी उमीदवारों की सूची

1-खटीमा से पुष्कर सिंह धामी, 2- यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, 3- गंगोत्री से सुरेश चौहान, 4- बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, 5- थराली से गोपाल राम टम्टा, 6- कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, 7- रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, 8- घनसाली से शक्तिलाल शाह, 9- देवप्रयाग से विनोद कंडारी, 10- नरेंद्र नगर सुबोध उनियाल, 11- प्रताप नगर विजय सिंह पंवार (गुड्डू भैया), 12- घनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार, 13- चकराता से राम शरण नौटियाल, 14- विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान, 15- सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर, 16- धर्मपुर से विनोद चमोली, 17- रायपुर से उमेश शर्मा काऊ, 18- राजपुर रोड से खजान दास, 19- देहरादून कैंट सविता कपूर, 20- मसूरी से गणेश जोशी, 21- ऋषिकेश से प्रेमचंद्र अग्रवाल, 22- हरिद्वार से मदन कौशिक, 23- बीएचईएल रानीपुर से आदेश चौहान, 24- ज्वालापुर से सुदेश राठौर, 25- भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल, 26- रुड़की से प्रदीप बत्रा, 27- खानपुर से कुंवर रानी देवयानी, 28- मंगलौर से दिनेश पंवार, 29- लक्सर से संजय गुप्ता, 30- हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, 31- यमकेश्वर से रेणू बिष्ट, 32- पौड़ी से राजकुमार पोरी, 33- श्रीनगर से डॉक्टर धन सिंह रावत, 34- चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, 35- लैंसडाउन से दिलीप सिंह रावत,  36- धारचूला से धन सिंह धामी, 37- डिडिहाट से बिशन सिंह चुफाल, 38- पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, 39- गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, 40- कपकोट से सुरेश गरिया, 41- बागेश्वर से चंदर राम दास, 42- द्वाराहाट से अनिल शाही, 43- सल्ट से महेश जीणा, 44- सोमेश्वर से रेखा आर्या, 45- अल्मोडा से कैलाश शर्मा,
46- लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल, 47- चंपावत से कैलाश गहतोड़ी, 48- भीमताल से राम सिंह कैड़ा, 49- नैनीताल से सरिता आर्य, 50- कालाडूंगी से बंशीधर भगत, 51- रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, 52- जसपुर से शैलेंद्र मोहन, 53- काशीपुर से सरदार त्रिलोक सिंह चीमा, 54- बाजपुर से राजेश कुमार, 55- गदरपुर से अरविंद पांडे, 56- किच्छा से राजेश शुक्ला, 57- सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, 58- नानकमत्था से प्रेम सिंह राणा,  59-पुरोला से दुर्गेश्वर लाल।

फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments