अखिलेश यादव की इस घोषणा ने सबको चौंका दिया …

495

लखनऊ ( गणतंत्र भारत के लिए न्यूज़ डेस्क) :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश इस समय आजमगढ़ संसदीय से सीट से लोकसभा सांसद हैं। अखिलेश यादव की इस घोषणा को राजनीतिक गलियारे में बहुत आश्चर्य के साथ देखा जा रहा है। अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी की तरफ से आगामी चुनावों में मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।

 

आरएलडी से गठबंधन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन तय होने के बाद अब सीटों के बटवारे पर दोंनों पार्टियों में चर्चा चल रही है। जल्दी ही इसे भी तय कर लिया जाएगा।  

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन

समाजवादी पार्टी नें पिछले दिनों ओ पी राजभर की सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के साथ विधानसभा चुनावो के लिए गठबंधन की घोषणा की थी। इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ में एक साझा जनसभा भी की थी।

फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया

Print Friendly, PDF & Email

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here