Homeइन फोकसअन्यसेवन कैपिटल्स ने बुर्ज खलीफा पर अपना नया उद्यम शुरू किया

सेवन कैपिटल्स ने बुर्ज खलीफा पर अपना नया उद्यम शुरू किया

spot_img

Business Wire India
वित्तीय निवेश उद्योग गतिशील और निरंतर परिवर्तनशील है। विश्वव्यापी सफलता को सुदृढ़ करते हुए एक भारतीय कंपनी दुनिया की सबसे ऊँची इमारत, बुर्ज खलीफा जैसी बुलंदी हासिल करने का इरादा रखती है।

इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति इस लिंक पर देखें :
https://www.businesswire.com/news/home/20220214005548/en/
 
11 फरवरी, 2022 को रात के 9:10 बजे बुर्ज खलीफा सेवन कैपिटल्स के लोगो (प्रतीक चिन्ह) के साथ सुनहरे रंग में रँग गया था। इस घटना ने न केवल वहां उपस्थित जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि इसे भीड़ में मौजूद अन्य दर्शकों का भारी समर्थन भी मिला।

वित्तीय अध्ययन संस्थान के इस नए उद्यम की घोषणा पितृ कंपनी “सेवन कैपिटल्स” के अधीन की गई। गौरतलब है कि सेवन कैपिटल्स खाड़ी सहयोग परिषद् (जीसीसी) और मध्य पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) क्षेत्र में सबसे बड़ा शेयर मार्केट है, जिसका स्वामित्व एक भारतीय के हाथों में है। पहला कैंपस शीघ्र ही कोच्ची में काम करने लगेगा और इस ब्रैंड का लक्ष्य भारत के दक्षिणी राज्य, केरल में अपने संस्थानों का व्यापक विस्तार करना है।

इस नई पहल के बहु-प्रतीक्षित आरम्भ के बारे में सेवन कैपिटल्स के सीईओ, मोहम्मद शाहीन ने कहा कि, “कंपनी का लक्ष्य स्टूडेंट्स में पात्रता और सुरक्षित निवेश का भाव भरना और युवा पीढी के लिए एक नये करियर का निर्माण करना और उन्हें अधिकारसंपन्न बनाना है। हम अनंत संभावनाओं के साथ एक नई कार्य संस्कृति लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में, हम हर उम्र के पुरुष और महिलाओं के लिए विशिष्ट और अद्वितीय वित्तीय बाज़ार निवेश संबंधी अध्ययनों के पथ-प्रदर्शक ज्ञान के साथ एक आजीवन वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

पूरे विश्व से आये 500 अतिथियों के अलावा, बुर्ज खलीफा में उपस्थित अन्‍य हज़ारों दर्शकों ने इस आयोजन की भारी प्रशंसा की।

शाहीन ने आगे कहा कि, “एक ब्रैंड के रूप में सेवन कैपिटल्स की वृद्धि तीन गुणों पर आधारित है – ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा। हमने हमेशा ही ग्राहकों को मुनाफे से ऊपर माना है और भविष्य में भी हम इसी दृष्टिकोण का अनुसरण करते रहेंगे।”

सेवन कैपिटल्स के विषय में

सेवन कैपिटल्स अग्रणी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ब्रोकर कंपनी संस्थाओं में से एक है। सेवन कैपिटल्स में विभिन्न संपदा वर्गों का व्यापार करना इतना आसान है की यह प्रत्येक साधारण व्यक्ति भी बड़ी सहजता के साथ कर सकता है। कंपनी का लक्ष्य आपको सुरक्षित एवं सुदृढ़ व्यापार मंच प्रदान करती है और यही कारण है कि उन्होंने अपने सभी क्रियाकलाप में अनेक पूरक रक्षात्मक प्रणालियों का समावेश किया है।

कंपनी के बारे में अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट देखें www.fx7capitals.com
हमारे सोशल मीडिया पन्नों पर हमसे संपर्क करें
इंस्‍टाग्राम- @seven_capitals / @im_shaheen7
फेसबुक- @Seven Capitals

*स्रोत : एईटोसवायर

businesswire.com पर स्रोत संस्करण इस लिंक पर देखें:
https://www.businesswire.com/news/home/20220214005548/en/
 
संपर्क :
मोहम्मद शाहीन, +971507771925
contact@fx7capitals.com

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

Print Friendly, PDF & Email
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments